मारवाड़ी भवन में हास्य व्यंग कवि सम्मेलन 23  मार्च को, प्रवेश निःशुल्क

झारखंड
Spread the love

  • देश के नामी गिरामी कवि भाग लेंगे, 3000 लोगों के बैठने की व्यवस्था

रांची। रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में हास्य व्यंग कवि सम्मेलन 23  मार्च को होगा। इसमें देश के नामी गिरामी कवि भाग लेंगे। यहां 3000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रवेश निःशुल्क है। यह जानकारी कवि सम्मेलन आयोजन समिति ने 21 मार्च को मारवाड़ी भवन हरमू में मीडिया को दी।

रात 9 बजे होगा आयोजन

समिति के मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि होली के अवसर पर हास्य व्यंग कवि सम्मेलन 23 मार्च को रात 9 बजे से मारवाड़ी भवन में होगा। इस वर्ष कवि सम्मेलन में ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि सुरेंद्र शर्मा दिल्ली, सुरेंद्र दुबे रायपुर, अनिल अग्रवाल ‘अग्रवंशी’, राजेश अग्रवाल, दीपक सैनी हरियाणा, साक्षी तिवारी लखनऊ भी भाग लेंगे। कवि हास्य रस, वीर रस एवं श्रृंगार रस की कविता प्रस्तुत कर दर्शकों को हंसी के ठहाके की बौछार के साथ-साथ तीखे व्‍यंग वाण का मधुर संगम पेश करेंगे।

ये कवि आ चुके हैं सम्‍मेलन में

अग्रवाल ने बताया कि विगत 8 वर्षों मे रांची में समिति द्वारा ख्याति प्राप्त काका हाथरसी, निर्भय हाथरसी, शैल चतुर्वेदी, सुरेंद्र शर्मा, अशोक चक्रधर, प्रदीप चौबे, प्रभा ठाकुर, माया गोविंद, प्रदीप फौजदार, डॉ सुनील जोगी, मुन्ना बैटरी, शंभू शिखर, गौरव चौहान, अब्दुल गफ्फार, सुदीप भोला, सुमन दुबे, अंकिता सिंह, कविता तिवारी, सुरेश अलबेला, अरुण जैमिनी, विनीत चौहान, राव अजातशत्रु केसर देव मारवाड़ी, गौरी मिश्रा, सहित देश के कई नामी-गिरामी कवि भाग ले चुके हैं। 2019 मे विख्यात कवि कुमार विश्वास भी आ चुके हैं।

महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था

समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया ने कहा कि कवि सम्मेलन में 3000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। कवि सम्मेलन का प्रवेश निःशुल्क है। कवि सम्मेलन का लुफ्त उठाने के लिए आयोजन स्थल पर कुर्सियां की विशेष व्यवस्था पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर की गई है। दर्शकों के लिए एलईडी भी मैदान में लगाए जाएंगे। पेयजल, जलपान एवं ठंडाई के विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा गार्ड की पूर्ण व्यवस्था रहेगी। सीसीटीवी एवं अग्निशामक यंत्र आयोजन स्थल पर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने हास्य कवि सम्मेलन मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने और लुफ्त उठाने की अपील की है।

पहला आयोजन 2015 में

समिति के सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि हास्य कवि सम्मेलन में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के चैयरमेन प्रमोद अग्रवाल, प्रसिद्ध व्यवसायी राजकुमार गाड़ोदिया एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि कवि सम्मेलन का प्रथम आयोजन 2015 में किया गया था। इस वर्ष हास्य कवि सम्मेलन का आठवां आयोजन है।

आयोजन में लगे हुए हैं ये

इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया, मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल, सचिव अनिल कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, पवन पोद्दार, ललित कुमार पोद्दार, पवन कुमार शर्मा, पुनीत पोद्दार, मनोज बजाज, अनूप कुमार अग्रवाल, कमल कुमार जैन, किशोर कुमार मंत्री, पुनीत अग्रवाल,रतन कुमार मोर, राजेश भरतिया, संजय सर्राफ, निर्भय शंकर हारित, कौशल राजगढ़िया, रमन वोडा, अमित चौधरी, सौरभ बजाज, विकास अग्रवाल, मनीष लोधा, रौनक झुनझुनवाला, अमित बजाज, सनी टिबडेवाल आदि पूर्ण योगदान दे रहे हैं।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8