Horoscope Today : 9 मार्च, 2024
मेष
लंबे समय से प्रतीक्षित कानूनी मुद्दे का आकस्मिक निर्णय आश्चर्यचकित कर सकता है। नौकरी के मोर्चे पर बदलाव या स्थानांतरण के लिए यह अच्छा समय है। यात्रा कार्यक्रम में शामिल हो सकती है। इसके लिए तैयार रहे। कार्यक्षेत्र को ध्यान में रखते हुए नए लोगों से मिल सकते हैं। कुछ लोगों द्वारा दिए गए नवीन विचार काम में सहयोग करेंगे।
वृष
दिन चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ शानदार भी रहेगा। कठिन समय के बाद आखिरकार अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ आराम कर सकते हैं। कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। ग़लतफहमी के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है। बेहतर होगा प्रेम संबंधों को संबोधित करने से पहले सावधानी बरतें।
मिथुन
कुछ लोगों को अपने बिजनेस- पार्टनर या करीबी सहयोगी से थोड़ी समस्या हो सकती है। प्रोफेशन से संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे पाएंगी। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजना और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। प्रेमपूर्ण संपर्क यदि आपके जीवन में कोई हो, तो वह एक बुरा मोड़ ले सकती है। कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार संभव है।
कर्क
दिन मिश्रित प्रभावदायक है। इस समय बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी बने रहेंगे। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा। समय भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। जीवनसाथी या संतान का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है।
सिंह
कुछ लोग मुश्किल में फंस सकते है। आत्मशक्ति को इकट्ठा कर अंदर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने के लिए समय उत्तम दिन है। व्यावसायिक और व्यापारिक सदंर्भ में पिछली ग़लतियों से सबक लें। अनुभवी जनों की सहायता से निर्णय लेना शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सामान्य रहेगी। प्रेम विषयों में स्थिति यथावत बनी रहेगी।
कन्या
यात्राएं अधिक होने के कारण शारीरिक थकावट हो सकती हैं। वरिष्ठों और आधिकारियों से पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे। त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है।
तुला
जीवन के सभी क्षेत्रों में सुधार आएंगे। यश की सहज प्रगति होगी। व्यवसाय में उन्नति और वित्तीय स्थिति में काफी सुधार संभव है। अपने वरिष्ठों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य शुभ रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे। नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे। परिवार में कुछ समारोह हो सकते हैं।
वृश्चिक
व्यवसाय में उन लोगों के लिए यह एक अनुकूल अवधि है, जो नई साझेदारी में प्रवेश करने जा रहे हैं। व्यावसायिक और आर्थिक परियोजनाएं उचित विचार और परिश्रम के बाद ही पूर्ण होंगी। महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे। वित्तीय रूप से दिन अच्छा है, लेकिन अपने खर्च को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। माता-पिता से कुछ मतभेद हो सकते है।
धनु
जटिल समस्याओं का समाधान मिल सकता है। व्यावसायिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने विचारों को दूसरों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बन सकती है।
मकर
इच्छाशक्ति बढ़ेगी। उत्साहपूर्वक अपने कार्यों को अंजाम देंगे। भाग्य का साथ होने से रुकी हुई परियोजनाएं प्रगति करेंगी। सकारात्मक विकास भी होगा। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है। सुविचारित निर्णय भविष्य में लाभ देंगे। लंबित संपत्ति मामले को अदालत से बाहर सुलझाएं। परिणाम पक्ष में रहेगा।
कुंभ
चुनौती और कठिनाइयों के बीच प्रगतिशील रास्ता खोजना पड़ सकता है। परिश्रम द्वारा अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते है। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद नहीं करें। वित्तीय निर्णय लेते समय अपने खर्चो का ध्यान रखें। हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। घरेलू जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चे भी आनंदित करेंगे।
मीन
व्यवसाय और वित्तीय प्रयासों से लाभ मिलने की संभावना है। पुराने निवेशों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। अपनी पसंद के स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी। कोई नई डील भी मिल सकती है। यदि विदेशी संपर्क हैं या निर्यात व आयात में शामिल हैं, तो विदेशी यात्रा की मजबूत संभावना है। स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है I
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8