Horoscope Today : 7 मार्च, 2024
मेष
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोग कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है। धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें अन्यथा कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते हैं।
वृष
व्यावसायिक दृष्टि से दिन अत्यधिक शुभ है। काफी प्रगति करेंगे। आय की वृद्धि के लिए स्थिति विकसित होगी। व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ दे रहा हैं और इसलिए व्यवसायिक जीवन के संबंध में नई योजनाएं बना सकते हैं। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें।
मिथुन
दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शुभचिंतकों और दोस्तों की मदद से भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे। यदि आप सहयोग लेने के इच्छुक हैं तो आपके वरिष्ठ आपकी हरसंभव सहायता करेंगे। कुछ नए परिचितों द्वारा धोखा खाने से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनें।
कर्क
जीवनसाथी की खराब सेहत की वजह से घर में खुशियों की कमी आएगी। चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। व्यापार में तेजी आएगी। नए रास्ते खुलेंगे। साझेदारी भी फायदेमंद रहेगी। छोटे व्यवसायी अधिक लाभ कमाएंगे। कड़ी मेहनत से अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है।
सिंह
स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। आपका अत्यधिक मौज-मस्ती का स्वभाव है तो सावधान हो जाएं। किसी स्कैंडल में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी। नवीन सौदे लाभदायक रहेंगे। छात्रों को अपने एकाग्रता के स्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विवाह योग्य की शादी के सम्बन्ध निश्चित हो सकते हैं।
कन्या
दोस्तों की मदद से चीजों को सकारात्मक रूप से घुमा पाएंगे। मौसम के अनुसार थोड़ा शिथिल महसूस कर सकते हैं। नए वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए अपनी योजनाओं को स्थगित कर दें, क्योंकि यह बड़े नुकसान का कारण हो सकता है। नौकरीपेशा को कार्यस्थल पर कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
व्यावसायिक संदर्भ में नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। काम में आने वाली सामान्य कठिनाइयों के बारे में चिंता किए बिना सामान्य गति से चलते रहें। निकट और प्रिय लोगों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। यह दिनचर्या की एकरसता को तोडऩे में मदद कर सकता है।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर अपनी योग्यता साबित करने के बेहतर अवसर होंगे, जो आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। छात्रों को अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान केंद्रित होना होगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो रास्ते में बहुत सारे अवसर हो सकते हैं।
धनु
रचनात्मकता चरम पर होगी, लेकिन वित्तीय दबाव हो सकता है। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मिलने वाली महत्वपूर्ण सलाह पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आप उस से अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकते है। पिता का सुझाव कुछ नए वित्तीय मार्ग खोलने में मदद कर सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
मकर
दिन की शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएगी। घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है। कानूनी मामलों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। खुद को विपरीत स्थितियों में पा सकते हैं। रियल एस्टेट डीलिंग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
कुंभ
कोई पुराना विवाद समाप्त होगा। परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। समय अनुकूल होने के बावजूद शत्रु लगातार पनपेंगे और परेशान करेंगे। ईमानदारी से किया गया कार्य अतिरिक्त लाभ के रूप में फल देगा। कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। स्वास्थ्य शुभ रहेगा। नशा से दूर रहें।
मीन
दिन मिश्रित परिणामदायक रहेगा। आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्चों पर विराम लगाने में सफल नहीं हो पाएंगे। दैनिक कार्य आसानी से संपन्न होंगे। व्यावसायिक सन्दर्भ में उत्कृष्ट समय है। मातृ संबंध बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पारिवारिक कष्ट दाम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकते हैं।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8