Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 1 मार्च, 2024

मेष

धार्मिक कृत्यों पर व्यय होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

वृष

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि हो सकती है। किसी अपने से बेबात विवाद हो सकता है। मान कम होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी नहीं करें।

मिथुन

कोई पुराना रोग दु:ख का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। शत्रुभय बना रहेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कामों में सहूलियत रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार से लाभ होगा।

कर्क

लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से बचें। अज्ञात भय सताएगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभकारी रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। बड़े काम मिल सकते हैं।

सिंह

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा। शोध इत्यादि कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे।

कन्या

अकारण विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। मन खिन्न रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। कुसंगति से हानि संभव है। व्यापार ठीक चलेगा।

तुला

संतान पक्ष से स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। थोड़े प्रयास से कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक

दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। थकान रह सकती है। बड़ा काम करने का मन बनेगा। शत्रु नतमस्तक होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

धनु

बेचैनी रहेगी। थकान रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी।

मकर

यात्रा लाभदायक रहेगी। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। बेवजह विवाद हो सकता है। चिंता और तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य पर बड़ा खर्च हो सकता है। लाभ होगा। जोखिम न लें।

कुंभ

पुरानी वसूली अब हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। नशा से दूर रहें।

मीन

हल्के हंसी-मजाक से बचें। जल्दबाजी से हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कानूनी अड़चन आ सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है। नए काम मिलेंगे। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। आलस्य से बचें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।