रांची में कई स्‍थानों से गौ- कास्ट से किया गया होलिका दहन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में कई जगहों से गौ-कास्ट से होलिका दहन कार्यक्रम किया गया। चौधरी बागान हरमू रोड, मोराहाबादी दुर्गा मंदिर के पास, अलकापुरी रातू रोड, चांदनी चौक (कांके रोड) के अलावा अन्य कई अन्‍य जगहों पर गौ माता के गोबर से बने गौ- कास्ट से होलिका दहन कि‍या गया।

रांची गौशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने बताया कि गौशाला द्वारा होलिका दहन के लिए गौ- कास्ट उपलब्ध कराया गया। गौशाला में ही बड़कुला की व्यवस्था की गई थी। जिन्‍हें बड़कुला चाहिए था, वे गौशाला जाकर प्राप्त कर रहे थे। यह जानकारी सचिव प्रदीप राजगढ़िया ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8