नई दिल्ली। चुनाव की घोषणा होते ही एक राज्यपाल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा है।
जानकारी के मुताबिक तेलंगाना और पुडुचेरी की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंपा। उनके चेन्नई दक्षिण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।
उनका नाम भाजपा के उम्मीदवारों की तीसरी सूची में होगा, जो जल्द ही आने की उम्मीद है। वह 2019 तक तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख थीं।
तेलंगाना राज्यपाल पद से इस्तीफा देने पर तमिलसाई सुंदरराजन ने कहा, ‘मैं तेलंगाना के लोगों को छोड़ने पर बहुत नाखुश हूं लेकिन मुझे खुशी है कि मैं लोगों की सेवा करने जा रही हूं।’
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8