कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और एक सीओ के ठिकानों पर ED का छापा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के विभिन्‍न ठिकानों पर ED ने छापा मारा है। इसके अलावा धनबाद के एक सीओ के ठिकानों पर भी ED की छापेमारी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक ED झारखंड कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े परिसरों पर तलाशी ले रही है। उनके रांची स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। हज़ारीबाग में भी तलाशी ली जा रही है।

बताया जाता है कि छापेमारी के क्रम में ED की टीम ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली है। इस दौरान कुछ पेपर भी मिले हैं। छापेमारी अभी भी जारी है।

इसके अलावा धनबाद के गोबिंदपुर के सीओ शशि भूषण सिंह के रांची सहित कई ठिकानों पर ED की टीम छापेमारी कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8