विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल में आयोजित मानस महायज्ञ के बीच अंतिम तीन कथा दिवसों में पूरे पूरे दिन हजारों श्रद्धालुओं के बीच खीर के महाप्रसाद का वितरण किया गया। पंचायत व गांव गाड़ा खुर्द निवासी जीतेंद्र कुमार दुबे, पंचायत व गांव पतिला निवासी पंचायत के मुखिया सह कांडी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमित कुमार दुबे व यहीं के कमला कांत पांडेय ने प्रति व्यक्ति प्रति दिन 60 किलो दूध, 25 किलो चावल, 25 किलो चीनी, दो किलो काजू, दो किलो किशमिश व 200 ग्राम इलायची समिति को प्रदान किया था। इसका खीर बनाकर श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। इस दान के लिए समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह, सचिव पं. मुरलीधर मिश्र व अन्य ने धन्यवाद दिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8