रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ऑफ़ इंडिया -पूर्वी क्षेत्र के डिप्टी डायरेक्टर जेनरल हितेश गोदारा ने मुलाकात की। उन्होंने मादक पदार्थ के अवैध कारोबार और अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए की जा रही कार्रवाई से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
डिप्टी डायरेक्टर जेनरल ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है। हमारा प्रयास मादक पदार्थों की तस्करी, और कारोबार को रोकने के साथ अफीम आदि के उत्पादन को हर हाल में नष्ट करना है।
इस अवसर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफ़ इंडिया -झारखंड- बिहार के जोनल डायरेक्टर अभिषेक आनंद और रांची एनसीबी के सुपरिंटेंडेंट एस शारिक उमर मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8