कोल इंडिया व सीसीएल के सीवीओ ने किया ढोरी क्षेत्र का दौरा

झारखंड
Spread the love

रांची। सतर्कता विभाग के तत्वावधान में सीसीएल के ढोरी क्षेत्र में रोड सेल गाइडलाइन 2023 पर क्षमता निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन 1 मार्च को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल इंडिया और सीसीएल के सीवीओ बीके त्रिपाठी और पंकज कुमार थे।

सीवीओ ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना का दौरा और निरीक्षण किया। वहां वे ढोरी, बीएंडके और कथारा क्षेत्रों के जीएम व अधिकारियों के साथ चपरी गेस्ट हाउस में क्षमता निर्माण प्रोग्राम और न्यू रोड सेल गाइड लाइन के वर्कशॉप में शामिल हुए।

इस दौरान सतर्कता विषय पर कोल इंडिया और सीसीएल के सीवीओ ने पेशेवर जीवन के सभी पहलुओं में सतर्कता के महत्व को रेखांकित किया। पंकज कुमार  ने विभाग से सम्बंधित एक संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए सतर्कता निवारक गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने 2009 के रोड सेल गाइड लाइन की कमियों को दूर करते हुए 2023 के गाइडलाइन का संक्षिप्त विवरण भी दिया।

कोल इंडिया के सीवीओ त्रिपाठी ने सीसीएल सतर्कता विभाग द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की। संभावित सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए। सीवीओ ने कंपनी की छवि निर्माण पर जोर दिया। सभी को पूरी पारदर्शिता बनाए रखते हुए कंपनी के हित के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सीवीओ सहित ढ़ोरी जीएम एमके अग्रवाल ने 7 दिव्यांगों को बैटरी और मैन्युअल व्हीलचेयर प्रदान किये। पौधरोपण भी किया गया। बैठक मे ढ़ोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, बी.एंडके. जीएम के. रामाकृष्णा और कथारा जीएम दिनेश कुमार गुप्ता, एसओ माइनिंग अमिताभ तिवारी, एसओ पी. प्रतुल कुमार, पीओ के.आर. सत्यार्थी, रंजीत कुमार, शैलेश प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, के.एस. गैवाल, एसओ सिविल उज्ज्वल कुमार सिंह, एसओ एक्सयू के. पासवान, एएफएम राजीव रंजन, एसओईएंडएम जयशंकर प्रसाद, सीएसआर अघिकारी शैलेश कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन ज्ञानदीप व डॉ श्वेता शरण ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में मोहम्मद तौकीर आलम, अभिषेक सिन्‍हा, आशीष अंचल एवं अच्युतानंद ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8