रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में दो दिवसीय मस्ती और आनंद से भरा किड्स कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बच्चों के लिए बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित किए गए। वार्षिक परीक्षा के बाद बच्चों ने इसमें मस्ती की।
कैंप में मैजिक शो, कैच फिक्सिंग, ट्रेमपॉलिन्ग, बास्केटबॉल, शूटिंग, रस्साकशी, लॉन्ग जंप, शॉट फुट, 100 मीटर की दौड़, स्पून रेस, टॉफी रेस आदि का आयोजन किया गया। बच्चों ने सुगर कैंडी, गोलगप्पे, पॉपकॉर्न, मोमोज, समोसे, आलू -चाप कोल्ड ड्रिंक आदि का लुप्त उठाया।
दूसरे दिन बच्चों को ‘डायवर्सिटी पार्क’ भ्रमण के लिए ले जाया गया। वहां भी बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलो का आनंद लेते हुए नृत्य और गायन किया। विभिन्न प्रकार के खेलों के विजेता बच्चों को विद्यालय की प्राचार्य गुंजन भसीन पुरस्कृत किया।
प्राचार्य ने कहा कि हमारा प्रयास बच्चों को एक खुशनुमा माहौल देने का था। इससे उनकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया जा सकेगा। बच्चों में सृजनात्मक क्षमता की बढ़ोतरी होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8