शहादत दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। शहादत दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन किया। शनिवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कि‍या। देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने तीनों शहीदों को याद किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इन तीनों सेनानियों के बलिदान के 92 साल पूरे हो चुके हैं। अदालती आदेश के मुताबिक इन तीनों को 24 मार्च, 1931 को सुबह आठ बजे फांसी लगाई जानी थी, लेकिन 23 मार्च, 1931 को ही शाम करीब 7 बजे फांसी लगा दी गई। 23 मार्च 1931 को हुई इतिहास की इस बड़ी घटना को ‘’शहीद दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है।

इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाले क्रांतिकारी एवं अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी है। आज सम्पूर्ण देश उनके बलिदान, साहस और शौर्य को नमन कर रहा है।

मौके पर भाजपा नेता राजू प्रसाद कसेरा, शेष नारयण लाल, राजेश गुप्ता, अशोक दास, संजय पासवान, अश्विनी प्रामाणिक, मोहन यादव, मदन विश्वकर्मा, प्रेम प्रधान, राजू शर्मा, पंचम सोनकर, त्रिभुवन विश्वकर्मा, अभय साव, बिनोद प्रधान, सिंदे जी के साथ कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8