नूपुर शर्मा को रायबरेली सीट से मैदान में उतार सकती है भाजपा

राजनीति देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। चर्चित नेत्री नूपुर शर्मा को रायबरेली सीट से भाजपा मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने 20 वर्षों तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है। हाल ही में सोनिया गांधी राजस्‍थान से राज्‍यसभा का सदस्‍य बनी हैं।

नूपुर शर्मा का चुनावी ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। वह 2008 में प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय संघ चुनाव जीतने वाली एबीवीपी की एकमात्र उम्मीदवार थीं। उन्होंने एबीवीपी के छह साल के सूखे को विश्‍वविद्यालय में तोड़ दिया था।

वह भाजपा की प्रखर वक्‍ता रही हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि अगर वह रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी तो भारी जीत हासिल करेंगी। अमेठी पहले ही कांग्रेस से हाथ से निकली हुई है। यहां केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8