राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने वायनाड से उतारा के सुरेंद्रन को

राजनीति देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्‍मीदवारों की पांचवीं लिस्‍ट जारी कर दी है। इसमें 111 लोगों के नाम हैं। पार्टी ने केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन को वायनाड सीट से राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतारा है।

सुरेंद्रन के नेतृत्व में केरल में भाजपा का उदय हो रहा है। आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी को भाजपा ने राजमपेट से मैदान में उतारा है। आंध्र भाजपा अध्यक्ष दगुब्बती पुरंदेश्वरी को पार्टी ने राजमुंदरी से मैदान में उतारा है।

कर्नाटक के बेलगाम से जगदीश शेट्टार उम्‍मीदवार बनाए गए हैं। इससे पहले भी पार्टी ने दक्षिण भारत के लिए कई उम्‍मीदवारों की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8