नई दिल्ली। लोकप्रिय भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। उसे भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिलने की संभावना है।
अभिनेत्री को पार्टी आसनसोल लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है। वर्तमान में यह सीट टीएमसी के कब्जे में है। यहां से शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। अगर टीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा को रिपीट किया तो अभिनेत्री उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।
बताते चलें कि अक्षरा सिंह कट्टर मोदी समर्थक है। वह समाज सेवा भी करती रहती हैं। वह इस समय बागेश्वर बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए बागेश्वर धाम में हैं।
जानकारी हो कि आसनसोल सीट से भाजपा ने पहले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को टिकट दिया था। हालांकि उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। वह बिहार के आरा सीट से चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8