चुनाव नहीं लड़ेंगे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, छोड़ी उम्‍मीदवारी

राजनीति देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्‍होंने उम्‍मीदवारी छोड़ दी है। भाजपा ने उन्‍हें आसनसोल से उम्‍मीदवार बनाया था।

पवन सिंह ने सोशल मीडिया एक्‍स पर इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा ..।’

भारतीय जनता पार्टी ने 2 मार्च को 195 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उसमें पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्‍मीदवार बनाया था। यहां से वर्तमान में अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा सांसद हैं।

बताया जाता है कि पवन सिंह बिहार के आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि पार्टी ने उन्‍हें आसनसोल से उम्‍मीदवार बना दिया। आसनसोल से चुनाव जीत पाने को लेकर पवन संशय में थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8