बी साईराम ने संभाला एनसीएल के सीएमडी का पद

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

मध्‍य प्रदेश। बी साईराम ने एनसीएल के सीएमडी का पद संभाल लिया। उनकी नियुक्ति की मंजूरी मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने 12 मार्च को दी थी। कोल इंडिया ने 13 मार्च को आदेश जारी किया था।

जारी आदेश में कहा गया है कि साईराम की नियुक्ति 1.80 से 3.20 लाख के वेतनमान में की गई है। पदभार ग्रहण करने की तिथि से 31 मार्च, 2028 तक या अगले आदेश तक वह इस पद पर रहेंगे।

जानकारी हो तत्‍कालीन सीएमडी भोला सिंह के सेवानिवृत्‍त होने के बाद ही बी साईराम के पद संभालने की उम्‍मीद थी। हालांकि आदेश जारी होने में देरी होने के कारण एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार को सीएमडी का प्रभार सौंप दिया गया था।

बी साईराम इससे पहले सीसीएल में निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत थे। लोक उद्यम चयन बोर्ड ने इस पद के लिए 3 नवंबर, 2023 को उनके नाम की अनुशंसा की थी।

इस पद के लिए हुए इंटरव्यू में कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनी सहित अन्य संस्थाओं के 12 अधिकारियों ने भाग लिया। इंटरव्यू के बाद बी साईराम के नाम की अनुशंसा की थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8