पवन चौक में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करते अब नहीं दिखेंगे एएसआई भगवान उपाध्याय

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। कड़ी धूप हो या फिर बारिश, चाहे कैसा भी मौसम हो, चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, उसका डंट कर सामना करने के लिए और चक्रधरपुर के मुख्य चौराहे पवन चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए हमेशा मुस्तैद रहते हैं सहायक उपनिरीक्षक भगवान उपाध्याय। सच्ची निष्ठा के साथ वे अपने कर्तव्य का निर्वाह करते है। यही कारण है जिसके कारण सभी लोग उनका सम्मान करते है।

उपनिरीक्षक रूप में पदोन्नति के साथ ही पश्चिमी सिंहभूम जिले से उनका स्थानांतरण गिरिडीह में कर दिया गया। इस मौके पर चक्रधरपुर के पवन चौक में शहीद पत्रकार पवन शर्मा की प्रतिमा के समक्ष सभी ने उनको पुष्प गुच्छ सौंप कर एवं माला पहनाकर विदाई दी।

मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा नेता पवन शंकर पाण्डेय, भाजपा नेता शेष नारयण लाल, सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता, रूपेश साव, जेपी शेखर, देवेन मंडल, धीरज साव, कबीर पाण्डेय के साथ कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8