अबुआ आवास की मांग को लेकर अनशन पर बैठी महिलाएं, लगाया गंभीर आरोप

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर सोमवार को अबुआ आवास की मांग को लेकर खरौंधा पंचायत की आधा दर्जन महिलाएं अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठ गई। महिलाओं का कहना है कि वे अत्यंत निर्धन व असहाय हैं। मिट्टी के खपरैल जर्जर मकान व झुग्गी-झोपड़ी में रहने को विवश हैं। कई वर्षों से अधिकारी व पदाधिकारी, मुखिया व पंचायत सेवक का चक्कर लगाते लगाते थक गए। फिर भी हमें सरकारी आवास का लाभ नहीं मिल सका।

अनशन पर बैठी महिलाओं ने आरोप लगाया कि पंचायत मुखिया परिखा राम द्वारा अबुआ आवास के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। पैसा देने से वे असमर्थ हैं। पैसा नहीं देने के कारण हर बार लिस्ट में नाम आने के बावजूद भी आवास का लाभ नहीं मिल रहा है। जब तक उन्‍हें अबुआ आवास योजना का लाभ दिए जाने की घोषणा प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा नहीं की जाती है, तब तक आमरण अनशन पर बैठी रहेंगी। आमरण अनशन पर बैठने वालों में माधुरी कुवंर, रिंकी देवी, अनिता देवी, प्रमिला देवी, लीलावती देवी सहित अन्य शामिल हैं।

पूछे जाने पर मुखिया परिखा राम ने कहा कि मुझ पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद व निराधार है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह से ने कहा कि अनशनकारियों द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद जांच कर आवास का लाभ दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8