जनगणना प्रपत्र में ‘ट्राइबल कॉलम’ की मांग को लेकर नई दिल्‍ली में 15 फरवरी को जुटेंगे आदिवासी

झारखंड
Spread the love

रांची। देश का आदिवासी समाज अपनी आस्था और पहचान को बचाने के लिए जनगणना प्रपत्र में अलग धर्म कॉलम ‘ट्राइबल कॉलम’ की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर 15 फरवरी, 2024 को नई दिल्‍ली के जंतर मंतर पर वे जुटेंगे। यहां देश के सभी राज्‍यों से आदिवासी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी मांगें रखेंगे। उक्‍त बातें 3 फरवरी को सरना भवन में राष्ट्रीय आदिवासी इंडीजीनस धर्म सामान्य समिति (भारत) के पदधारियों ने मीडिया से कही।

पदधारियों ने कहा कि 5 फरवरी, 2024 को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रांची आ रहे हैं। इसमें झारखंड के तमाम आदिवासियों की तरफ से जनगणना प्रपत्र में ‘ट्राइबल’ धर्म कॉलम को अंकित करने की मांग उनके समक्ष रखी जाएगी। पदधारियों ने कहा कि समस्त आदिवासी समाज को राहुल गांधी से बहुत ही उम्मीदें हैं। उन्‍होंने आदिवासियों को इस देश का मूल मालिक कहा है। झारखंड के तमाम आदिवासी समाज के अगुआ एवं सदस्य अधिक से अधिक संख्या में अपनी पारंपरिक वेशभूषा में बैनर और तख्‍ती के साथ राहुल गांधी को अपनी मांगों से अवगत कराएंगे।

पदधारियों ने जैक द्वारा छात्रवृत्ति के फॉर्म से अन्य धर्म का कॉलम को हटाए जाने का भी विरोध किया। इसे पुन: शामिल करने की मांग की।

मौके पर संगठन के मुख्य संयोजक अरविंद उरांव, सह संयोजक राजकुमार कुंजाम, निरंजना हेरेंज टोप्पो, रामकेश मीणा, एलएम उरांव, बाबुलाल महली, अरविंद करमाली, रमेशचंद्र उरांव, अंजु तिर्की, बिरसा कच्छप, कमिश्नर मुंडा, क्रिस्टो कुजूर, चतुर बङाईक, बहुरा उरांव, माधो कच्छप, ज्ञानवती कुजूर, मोडेशवर उरांव, सुधीर हेमरोम, चंदन हलधर पाहन, संदीप तिर्की, बिरसा उरांव, राहुल तिर्की, सोनु खलखो रंजीत उरांव बासुदेव खङ़ि‍या भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।