
- 50 और 100 मीटर की दौड़ में समीर रहे अव्वल
दुमका। राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव में हिजला मेला खेलकूद समिति ने शनिवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें 12 और 14 वर्ष से कम आयुवर्ग के बालकों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
12 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों की 50 मीटर दौड़ में समीर टुडू, सूर्यासंद बास्की और अविनाश वास्की एवं 100 मीटर की दौड़ में समीर टुडू, आकाश टुडू और कार्बन मरांडी क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों कर बोरा दौड़ में उमेश मरांडी, तेज नारायण हंसदा और सगन मुर्मू विजेता रहे। जलेबी दौड़ में सागेन मुर्मू, साइन सोरेन और पंकज हंसदा विजेता रहे।
तीन पैर की दौड़ प्रतियोगिता में रंजीत कुमार मरांडी और सुलेमान सोरेन की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इब्राहिम टुडू और प्रीतम हेंब्रम की जोड़ी ने दूसरा एवं मेथियस मरांडी और निक्कू मुर्मू की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ियों को क्रमशः ₹300, ₹₹200 और ₹100 नकद के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया। विजेता खिलाड़ियों को जिला खेलकूद पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, जिला खेल समन्वयक अमित साल, जिला पर्यटन विशेषज्ञ रंजन मुर्मू, जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष विमल भूषण गुहा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव वरुण कुमार, जिला खेलकूद संघ के विद्यापति झा ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के गोविन्द प्रसाद, अरविंद कुमार, मदन कुमार, निमाय कांत झा, सुनेन्दु सरकार, आशीष रंजन भारती, वंशीधर पंडित, डॉ रुपम कुमारी दाउद अली, ज्ञान प्रकाश, इन्द्रजीत गुप्ता, देवीधन टुडू, मोइम अंसारी, संदीप कुमार जय, नथानिएल हेम्ब्रम, प्रिंसराज सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8