कांग्रेस को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रखी ये बड़ी शर्त  

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने के उद्देश्य से बना इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले ही दम तोड़ता नजर आ रहा है। ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और आप के बाद अब अखिलेश यादव भी आंख दिखा रहे हैं।

बता दें कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ी शर्त रख दी है। अगर ये शर्त नहीं मानी गई, तो वे राहुल गांधी की न्याय यात्रा से भी दूरी बना सकते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि, जब तक सीट शेयरिंग की लिस्ट फाइनल नहीं होगी, तब तक वे राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बातचीत चल रही है।

कांग्रेस की लिस्ट आ गई है। हमने उन्हें भी लिस्ट दे दी है। अब जब सीट शेयरिंग का मसला हल होगा, तभी समाजवादी पार्टी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होगी।

अखिलेश यादव ने साफ कहा कि अभी बातचीत चल रही है। कई सूचियां उधर से आईं, सूचियां इधर से भी गई हैं। जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा। समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी। 

अखिलेश यादव ने कहा ढ़ाई करोड़ लोगों के साथ धोखा है। यही ढ़ाई करोड़ लोग भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेंगे। किस दल का किस दल से बातचीत है। मैं नहीं दोहराना चाहता हूं मैं जिसको बजट अच्छा मिलेगा वह भाषा उसी की सुनेगा। 2024 का चुनाव महत्वपूर्ण है।

संविधान बचाने का चुनाव है। इस देश को बचाने का चुनाव है। गंगा जमुनी तहजीब को बचाने का चुनाव है। भाईचारा बचाने का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा धोखा दिया है, तो वह गरीबों को दिया है। चुनाव आ गया इसलिए 50 लाख बच्चों से परीक्षा लिखवा रहे हैं।

अखिलेश यादव की इस शर्त से अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या समाजवादी पार्टी INDIA गठबंधन को भी बड़ा झटका दे सकती है।