JSSC CGL प्रश्न पत्र लीक की जांच के लिए एसआईटी का गठन

झारखंड
Spread the love

  • मामले में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश

रांची। झारखंड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JSSC CGL) प्रश्न पत्र लीक मामले में राज्य सरकार ने पुनः एसआईटी का गठन किया है। इस कार्य के लिए पुलिए उपाधीक्षक (सदर, रांची) संजीव कुमार बेसरा स्पेशल टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे। एसआईटी में चार पुलिस निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इससे संबंधित आदेश वरीय आरक्षी अधीक्षक ने जारी कर दिया है।

28 जनवरी को थी परीक्षा

मालूम हो कि झारखण्ड  सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 28 जनवरी, 2024 को निर्धारित थी। हालांकि परीक्षा संचालन के पूर्व ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था। इस घटना के बाद तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, सदर के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया था। कांड के अनुसंधानकर्ता-सह-पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची का इस जिला से अन्यत्र स्थानांतरण रूटीन प्रक्रिया के तहत हो गया है।

शिनाख्त कर गिरफ्तार करें

स्‍नांतरण के बाद संजीव कुमार बेसरा को इस काण्ड के अग्रतर अनुसंधान के लिए अनुसंधानकर्ता के रूप में नामित किया गया है। एसआईटी को उपरोक्त प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।

नामकुम थाना में मामला दर्ज

इस संदर्भ में रांची जिल के नामकुम थाना कांड (संख्या 45/24, दिनांक 29 जनवरी 2024) को आईपीसी की धारा – 467/ 468/420/120बी., 66 आई.टी. एक्ट एवं 12 Jharkhand Competitive Examination (Prevention and Redressal of Unfair means in Recruitment) Act 2023 के अन्तर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज किया गया है।

यहां सीधे पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।