कोल इंडिया मैराथन को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल इंडिया मैराथन 11 फरवरी को रांची में होना है। इसके प्रमोशन को लेकर 9 फरवरी को रांची के न्यूक्लियस मॉल प्रांगण में पेंटिंग प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार, सीवीओ के निजी सचिव शशांक शेखर, विभागाध्यक्ष (जनसम्पर्क) आलोक कुमार सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं वॉलेंटियर्स उपस्थित थे।

उक्त प्रतियोगिता में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने मैराथन की विभिन्न आकृतियों को दर्शाते हुए कई मनमोहक दृश्य अपनी पेंटिंग में उकेरे। कोल इंडिया मैराथन 2024 में भाग लेने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया।

आयोजन के मुख्य अतिथि पंकज कुमार सीसीएल ने प्रतिभागियों की कला की प्रशंसा करते हुए सभी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।