नीरजा सहाय डीएवी के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी के तत्वावधान में शहर के विभिन्न भागों में पोस्टर, हैंड बिल और फूल-मालाओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पिठोरिया, रिंग रोड, कांके चौक, चांदनी चौक व कांके ब्लॉक चौक जैसे महत्वपूर्ण एवं दुर्घटना सम्भावित स्थानों पर विद्यार्थियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया।

यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को फूल और माला देकर उनका धन्यवाद किया। छात्र-छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग करने के लिए नियमावली का एक हैंड बिल भी वितरित किया। ऑटो चालकों, बस चालकों सहित सभी सभी प्रकार के वाहन चालकों से कहा कि सड़क पर अपने वाहन चलाते समय ही नहीं, बल्कि उन्हें पार्क करते समय भी सजग रहें। इससे अपने शहर को हम जाम से मुक्त करा सकेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।