कल से मांग पत्र की तख्‍ती लगाकर काम करेंगे MPW कर्मचारी

झारखंड
Spread the love

रांची। स्थाई समायोजन की मांग को लेकर झारखंड MPW कर्मचारी संघ के सदस्‍य कल से मांगपत्र की तख्ती लगाकर काम करते हुए विरोध दर्ज करेंगे। यह आंदोलन का अगला चरण होगा। यह जानकारी संघ के प्रदेश अध्‍यक्ष पवन कुमार ने दी।

प्रथम चरण के तीसरे दिन बुधवार को भी MPW स्वास्थ्य कर्मि‍यों ने मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए विरोध जताया। इसमें सभी जिलों के कर्मी शामिल हुए।

कर्मी 15 फरवरी से 18 फरवरी, 2024 तक सभी कर्मी अपने-अपने शरीर पर स्थाई समायोजन का बैनर/तख्ती लगाकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज करेंगे। 21 फरवरी को राज्य भर के सभी MPW स्वास्थ्य कर्मी झारखण्ड मंत्रालय का घेराव करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8