- मतदान जागरुकता पर केंद्रित था आयोजन
जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल, टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन ने कदमा में सीजन के आखिरी जैम@स्ट्रीट कार्यक्रम की मेजबानी की। यह कदमा गणेश पूजा गोलचक्कर से रंकिणी मंदिर गोलचक्कर के बीच हुआ। इसमें 25,000 से अधिक लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम का फोकस आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए मतदान जागरुकता था, जिसमें ‘यूथ चलें-बूथ थीम’ पर विशेष जोर दिया गया।
पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन कार्यालय ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, मतदान जागरुकता से सम्बंधित सेल्फी कॉर्नर, सड़क पर रंगोली बनाने सहित कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की।
इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के डीडीसी मनीष कुमार, दालभूम के एसडीओ पीयूष सिन्हा, और टाटा स्टील यूआईएसएल के चेयरमैन चाणक्य चौधरी जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
डीडीसी और एसडीओ ने मतदान जागरुकता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। साथ ही, गुब्बारा उड़ाकर मतदान के बारे में जागरुकता बढ़ाने के संदेश भी दिए।
इसके साथ-साथ विभिन्न आयोजनों से सड़कें ऊर्जा से भर गई थी। इसमें जुम्बा, बास्केटबॉल, गोल्फ पुटिंग, घुड़सवारी, लाइव बैंड प्रदर्शन, शतरंज, स्केटिंग, कॉस्मिक योग, कराओके प्रदर्शन और विविध कार्यक्रम शामिल थे।
विशेष आकर्षणों में गतका (स्थानीय मार्शल आर्ट), शतरंज, सेल्फी कॉर्नर, मिश्रित मार्शल आर्ट, साइकिलिंग, अतिरिक्त प्रदर्शन करने वाले कलाकार और खाद्य स्टॉल शामिल थे, जो इस कार्यक्रम में एक अनूठा स्वाद जोड़ते हैं। यह उत्सव केवल एक कार्यक्रम से आगे बढ़कर सामुदायिक भावना, मौज-मस्ती और साझा अनुभवों का सच्चा उत्सव बन गया।
साथ ही, आगामी विंटेज कार रैली कार्यक्रम के सेल्फी कार्नर भी लगे हुए थे, जिसका लोगो ने भरपूर आनंद उठाया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8