Jharkhand Weather : कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में 11 फरवरी से बारिश

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के मौसम का मिजाज कल यानी 8 फरवरी से बदलने वाला है। आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश होगी। तापमान में गिरावट होने की संभावना है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 7 फरवरी, 2024 को दी है।

तापमान में गिरावट होगी

आनंद के मुताबिक राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।

8 से 10 तक ये स्थिति

कल से मौसम बदलने की संभावना है। केंद्र के अनुसार 8 से 10 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्‍क रहेगा।

11 फरवरी से बारिश

आनंद के अनुसार 11 फरवरी को राज्‍य के उत्तर’पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के दर्जे की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिलों में देखने को मिल सकता है।

12 और 13 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 12 और 13 फरवरी को राज्‍य के उत्तरी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

कोहरा में बरते सावधानी

कोहरा को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। जब तक आपातकालीन स्थिति न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें। चेहरे को ढककर रखें।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।