केंद्रीय मंत्री कल करेंगे किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए 3 महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत

कृषि देश नई दिल्ली
Spread the love

  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को होगी काफी सुविधा

नई दिल्ली। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 8 फरवरी 2024 को देश के कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए 3 महत्वपूर्ण पहल शुरू करने जा रहा है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा इसकी शुरुआत करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के अंतर्गत केंद्रीयकृत ‘किसान रक्षक हेल्पलाइन 14447 और पोर्टल’, कृषि-बीमा सैंडबॉक्स फ्रेमवर्क प्लेटफार्म सारथी और कृषि-समुदाय के लिए लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) प्लेटफार्म शामिल हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी उपस्थित रहेंगे। ये पहलें डिजिटल नवाचार व व्यापक जोखिम सुरक्षा समाधानों के माध्यम से किसान समुदाय के कल्याण और स्थायित्व को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन के सहयोग से लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षण व ज्ञान साझा करेगा। यह प्रमुख कृषि योजनाओं को लागू करने की चुनौतियों का समाधान भी करेगा और हितधारकों के बीच निरंतर सीखने और समन्वय को सुविधाजनक बनाएगा।

इसी तरह भारत सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक केंद्रीयकृत ‘किसान रक्षक हेल्पलाइन और पोर्टल’ विकसित किया है। अब इस योजना के अंतर्गत नामांकित सभी किसान या जो भी किसान अपनी फसल का बीमा करवाना चाहते हैं, वे अपनी चिंताओं और शिकायतों को दर्ज करने के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर सकते हैं, जिससे समय पर समर्थन और पारदर्शी संचार सुनिश्चित होगा।

पारंपरिक फसल बीमा से परे जाकर, भारत सरकार ने सारथी – एक व्यापक बीमा प्लेटफार्म विकसित किया है। सारथी किसान समुदाय की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए कई बीमा उत्पाद प्रदान करता है, जिसमें स्वास्थ्य और जीवन बीमा से लेकर कृषि उपकरणों और अन्य के लिए कवरेज शामिल है। यह पहल सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप है।

सरकार ने सालभर में येस टेक, डिजिक्लेम, विंड्स, क्रोपिक, ऐड ऐप जैसी नई तकनीकें पेश करके देश के किसानों के लिए व्यापक जोखिम सुरक्षा और समर्थन सुनिश्चित करने के लिए मजबूत कृषि बीमा पारिस्थितिकी स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का मानना है कि ये पहलें देश के कृषि क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखेगी। किसानों के जीवन व आजीविका में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।