Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : तापमान 5 डिग्री तक बढ़ा, 11 फरवरी से बारिश

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। इसके कारण बादल छा गए थे। नतीजतन, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। फिर 11 फरवरी से बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 6 फरवरी, 2024 को दी है।

तापमान में गिरावट होगी

आनंद के मुताबिक राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

7 से 10 तक ये स्थिति

7 फरवरी को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा। 8 से 10 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्‍क रहेगा।

11 फरवरी से बारिश

आनंद के अनुसार 11 और 12 फरवरी को राज्‍य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के दर्जे की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिलों में देखने को मिल सकता है।

कोहरा में बरते सावधानी

कोहरा को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। जब तक आपातकालीन स्थिति न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें। चेहरे को ढककर रखें।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।