Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में आज ओले पड़ेंगे। कई जगहों पर तेज हवा चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने स्पेशल बुलेटिन जारी कर ये जानकारी दी है।
मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है।
ओला पड़ने से पौधरोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। खुले स्थानों पर मौजूद लोग और मवेशी घायल हो सकते हैं।
ओला पड़ने के समय सुरक्षित छायादार स्थान पर आश्रय लें। पशुओं को भी सुरक्षित छायादार स्थान पर बांधे। फिसलन/जलभराव वाली सड़कों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें। जलभराव की स्थिति में खड़ी फसलों से वर्षा के अधिक पानी के निकास की उचित व्यवस्था करें। कृषि मंडियों में खुले में रखे हुए उत्पादों को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें। बागवानी एवं सब्जी की फसलों में उपलब्धता के आधार पर एंटी हेल नेट का उपयोग करें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8