Jharkhand Weather : झारखंड में 2 मार्च से बारिश, 3 को चलेगी आंधी, यहां असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्‍य में 2 मार्च से बारिश होगी और 3 मार्च को आंधी चलेगी। वज्रपात भी होगा। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में पड़ेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 28 फरवरी, 2024 को दी है।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके आद अगले 3 दिन इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

कल से ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 29 फरवरी और 1 मार्च को आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

2 मार्च को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 2 मार्च को राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में पड़ने के आसार हैं।

3-4 मार्च को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 3 और 4 मार्च को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

5 मार्च को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 5 मार्च को राज्‍य के दक्षिणी, मध्‍य और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की वर्षा और गर्जन होने की उम्‍मीद है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में पड़ने की संभावना है।

यहां चलेगी आंधी

केंद्र के अनुसार 3 मार्च को गर्जन और तेज हवा चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसका असर राज्‍य में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8