weather_alert

Jharkhand Weather : कल से इन जिलों में होगी बारिश, यहां के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके कारण झारखंड के कई जिलों में 5 फरवरी से बारिश होगी। कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 4 फरवरी, 2024 को दी है।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 2-3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

5 फरवरी को यहां बारिश

राज्‍य के उत्‍तरी एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में 5 फरवरी को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

6 फरवरी को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 6 फरवरी को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी, मध्‍य और निकटवर्ती उत्तर-पूर्वी में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा जिले में देखने को मिलेगा।

यहां के लिए अलर्ट जारी

राज्‍य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा लगने की आशंका है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर गोड्डा, पाकुड़, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर जिलों में पड़ेगा।

कोहरा में बरते सावधानी

कोहरा को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। जब तक आपातकालीन स्थिति न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें। चेहरे को ढककर रखें।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।