Jharkhand Weather : रांची। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण झारखंड का मौसम बदल गया है। रांची सहित कई जिलों में बारिश हुई। आने वाले दिनों में कोहरा छाया रहेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 1 फरवरी को दी है।
कांके का तापमान बढ़ा
बिरसा कृषि विवि के कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ रमेश कुमार के अनुसार तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4.3 और अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
तापमान में गिरावट होगी
केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
2 फरवरी से ये स्थिति
सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। मैदानी, जंगल और जलस्रोत के आसपास के इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। कुछ जगहों पर आंशिक बादल देखने को मिलेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। 3 फरवरी से आसमान साफ होने की उम्मीद है।
5 फरवरी से ये स्थिति
5 से 7 फरवरी तक सुबह में कोहरे या धुंध छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा।
कोहरा में बरते सावधानी
कोहरा को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। जब तक आपातकालीन स्थिति न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें। चेहरे को ढककर रखें।
यहां पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।