अबुआ आवास चयन सूची में अनियमितता, डीडीसी से मिले प्रखंड प्रमुख

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची जिले के कांके प्रखंड की सभी पंचायतों में अबुआ आवास चयन सूची में अनियमितता बरती गई है। इसे लेकर प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने डीडीसी से मुलाकात की। डीडीसी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जानकारी दी।

प्रखंड प्रमुख ने बताया कि अबुआ आवास के लिये ग्राम सभा से चयनित योग्य लाभुकों की सूची प्राथमिकता के आधार पर बनाकर प्रखंड की सभी पंचायतों से भेजी गयी थी। ग्राम सभा से पारित सूची से इतर अलग सूची प्रकाशित कर आवास चयन के लिये जियो टैग किया जा रहा है।

इस कदम से प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि, सरपंच, मुखिया, वार्ड सदस्यों में रोष देखा जा रहा है। ग्राम सभा से चयनित लाभुक जनप्रतिनिधियों पर पैसा लेकर सूची में फेरबदल का आरोप लगा रहे हैं।

प्रखंड प्रमुख ने डीडीसी से आग्रह किया कि जिले से प्रकाशित सूची को हटाकर ग्राम सभा से पारित प्राथमिकता लाभुक चयन की सूची के आधार पर जियो टैग कर आवास आवंटन किया जाय।

डीडीसी से मिलने वालों में आशा कच्छप, फिलिप सहाय एक्का, विक्टोरिया देवी, मदुवा कच्छप, बिनीता कच्छप, सोनी तिग्गा भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8