Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 28 फरवरी, 2024

मेष

परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या कुछ सीखने के आसार है। परिवार का कोई सदस्य या मित्र अचानक मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। थकान भी महसूस होगी। विनम्रता विजय दिलाएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।

मिथुन

दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करें, क्योंकि इससे बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में कोई काम या सामाजिक मेल-मिलाप व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।

कर्क

दिन सामान्य रहेगा। विरोधी की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं रहेगा। संयम से विरोधी परास्त होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें नहीं तो अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा।

सिंह

पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर मत आने दें। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या

सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। कर्मक्षेत्र, सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।

तुला

भाग्य साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है। कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग थोड़े नाराज हो सकते हैं। आपकी कार्य कुशलता व बुद्धि आपको उलझनों से दूर रखेगी।

वृश्चिक

दिन अनमना सा रह सकता है। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। इससे बचने के लिए कहीं दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहां से नई दोस्ती की शुरुआत होगी। प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

धनु

परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के दौरान नई जगहों को जानेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। सूझ-बूझ से काम लें, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। सेहत का ख्‍याल रखें।

मकर

दिन उत्तम रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव सेहत खऱाब कर सकता है। जज्बात पर काबू रखें। प्रिय / प्रियतम की याद सताएगी।

कुंभ

निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। करिअर से जुड़े फैसले खुद करें। बाद में इसका लाभ मिलेगा। सहकर्मी और कनिष्ठों के चलते चिंता व तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमना मन को खुशी देगा।

मीन

परिश्रम करने में विश्वास रखेंगे। भाग्य पर निर्भर नहीं रहें। अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। परिवार के साथ समय बिताना फलदायक होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।