दुमका। राजकीय जनजातीय हिजला मेल खेलकूद महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को पुरुष एवं महिलाओं के लिए कई खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
14 वर्ष से कम उम्र के बालकों की लंबी कूद में रंजन हेंब्रम, फिरोज सोरेन और शैलेंद्र हंसदा, तीरंदाजी में अरुण हांसदा, एनोस मुर्मू और हरीश हांसदा क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग के घड़ा दौड़ में सुनीता हेंब्रम, बहमुनी हांसदा और बहामुनि टुडू, तीरंदाजी में अनुप्रिया हांसदा, शिवानी टुडू एवं रश्मि मुर्मू, कुश्ती में कोमल मरांडी, टेरेसा हेंब्रम और मीरु सोरेन क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
पुरुषों के लिए आयोजित लंबी कूद में अशोक मुर्मू, मैन्युअल मरांडी और विपिन हेंब्रम, 100 मीटर दौड़ में अशोक मुर्मू, लुखीन मुर्मू और रमेश मुर्मू, 400 मीटर दौड़ में सुनील टुडू, सामोल हांसदा व अनिल मुर्मू, मटका फोड़ में प्रवीण टुडू, समीर हेंब्रम और शिबू मुर्मू, भारतोलन में जान हांसदा (210 किलोग्राम), पुलकित तिर्की (205 किलोग्राम) और मैक्सिमम मरांडी (200 किलोग्राम) वजन उठाकर क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी आशीष हेंब्रम, जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कच्छप और जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार सहित जनजातीय जिला मेला खेलकूद आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने नकद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
आयोजन की सफलता में हिजला मेला खेलकूद आयोजन समिति के संरक्षक विजय कुमार सिंह, सह संयोजक उमाशंकर चौबे, बिमल भूषण गुहा, गोविंद प्रसाद, वरुण कुमार, निमाय कांत झा, विद्यापति झा, वंशीधर पंडित, अरविंद कुमार, मीडिया संयोजक मदन कुमार, दीपक झा, स्मिता आनंद, रंजीत कुमार मिश्रा, जयराम शर्मा, अमित कुमार, कुलदीप सिंह, देवीधन टुडू, गौरव कुमार सिंह, दाउद अली, सुशील हेंब्रम, अमरनाथ चौधरी, अग्नेश मुर्मू, डॉ रूपम कुमारी, आशीष रंजन भारती, सुनेन्दु सरकार, रवि यादव, जयराम शर्मा, निशु कुमारी, संदीप कुमार जय बमबम, विनीत कुमार सिंह, प्रिंस राज सिंह, फरीद खान, अमित कुमार पाठक, ज्ञान प्रकाश, निर्मल हंसदा, विनय कुमार सिंह, अमित कुमार, नथानिएल मरांडी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य की भूमिका रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8