गुरमत समागम 27 अप्रैल से, निकाला जाएगा भव्य नगर कीर्तन

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

  • दो विशेष दीवान सजाए जाएंगे, रक्‍तदान शिविर भी लगेगा

रांची। गुरु नानक सेवक जत्था के तत्‍वावधान में दो दिवसीय आठवां महान गुरमत समागम 27 और 28 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। समागम को लेकर गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्यों की विशेष बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा परिसर में सोमवार रात 8.30 बजे हुई। सूरज झंडई की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि तय हुए कार्यक्रम के अनुसार समागम की शुरुआत 26 अप्रैल को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक भव्य नगर कीर्तन से होगी। इसमें पुष्प सवारी पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पांच प्यारे एवं पांच निशानची की अगुवाई में कॉलोनी की विभिन्न गलियों का भ्रमण कराया जाएगा। नगर कीर्तन में सत्संग सभा की कीर्तन मंडली द्वारा रास्ते भर शबद गायन होगा।

गुरमत समागम में दो विशेष दीवान सजाए जाएंगे। कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में पहला दीवान 27 अप्रैल को शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक और दूसरा दीवान 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सजाया जाएगा।

इन दीवानों में शिरकत करने के लिए विशेष रूप से सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई नवप्रीत सिंह और बीबी तरनप्रीत कौर टांडा (जालंधर) वाले रांची पधार रहे हैं। वे शबद गायन कर शहर की साध संगत को गुरबाणी से जोड़ेंगे। दोनों दीवानों की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा।

इस मौके पर गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।

गुरमत समागम की समाप्ति के बाद जत्था द्वारा शुकराना समागम का आयोजन किया गया है। इस उपलक्ष्य में शाम 3.30 बजे से 6 बजे तक दीवान सजाया जाएगा। समाप्ति के उपरांत साध संगत के लिए चाय नाश्ते की सेवा की जाएगी।

बैठक में सूरज झंडई, करण अरोड़ा, जीत सिंह, रौनक ग्रोवर, पीयूष मिढ़ा, रौनीत मुंजाल, विनय खत्री, जयंत मुंजाल, कशिश नागपाल, अमन सचदेवा, पीयूष थरेजा, ऋषभ शर्मा, आयुष पपनेजा, सतविंदर सिंह, वंश डावरा, गीतांशु तेहरी, यश बेदी, राकेश घई, कनिष्क गाबा, विशेष काठपाल, चंचल ग्रोवर, इनिश काठपाल, राजा सिंह, सुमित मिढ़ा, कवलजीत सिंह उपस्थित थे।

इसके अलावा नमन गाबा, यश घई, यश आनंद, संदीप पपनेजा, साहिल सरदाना, हर्ष थरेजा, छोटू सिंह, कुणाल अरोड़ा, आकाश थरेजा, रौनक सिंह, हर्ष अरोड़ा, गीतांशु काठपाल, वरुण गेरा, गीतांशु गांधी, तुषार मुंजाल, पीयूष तलेजा, विनी अरोड़ा, कृष अरोड़ा, रक्षित कोहली, हरविंदर सिंह मिढ़ा, हैप्पी अरोड़ा, राहुल दुआ, किशोर मदान, प्रथम पपनेजा, कृष्णा सरदाना, निश्चय अरोड़ा समेत अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8