राष्‍ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करेगा झामुमो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। राष्‍ट्रपति चुनाव में झारखंड मु‍क्ति मोर्चा एनडीए की उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करेगा। पार्टी के केंद्रीय अध्‍यक्ष सह राज्‍यसभा सांसद शिबू सोरेन ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने अपने सांसद और विधायक को इस संबंध में 14 जुलाई को निर्देश जारी किया है।

जानकारी हो कि विगत 25 जून, 2022 को पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई थी। इसमें राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में निर्णय लेने के लिए केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को अधिकृत किया गया था।

पार्टी के केंद्रीय अध्‍यक्ष ने सांसद और विधायकों से कहा है कि अगामी राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल एवं आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार है। आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है।

सम्यक विचारोपरात पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लेती है। सभी सांसद एवं विधायकों को निर्देशित किया जाता है कि 18 जुलाई, 2022 को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे।