केन्द्रीय रेशम बोर्ड के नवनियुक्त वैज्ञानिकों को राज्‍यपाल ने सौंपा प्रमाण पत्र

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने केन्द्रीय रेशम बोर्ड के 66 नवनियुक्त वैज्ञानिकों को 23 फरवरी को प्रमाण पत्र वितरित कि‍या। कार्यक्रम रांची स्थित केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सिल्क उद्योग का लोगों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान है। इस उद्योग में किसान एवं श्रमिकों का भी अहम योगदान है।

राज्‍यपाल ने नवनियुक्त वैज्ञानिकों को कहा कि इस क्षेत्र को नवाचार, नई तकनीकी व नई प्रणाली के साथ विकसित करने की आवश्यकता है, ताकि विश्व के मानचित्र पर भारत सर्वाधिक सिल्क उत्पादन एवं निर्यात करने वाला देश बन सके। इससे देश आर्थिक प्रगति के साथ-साथ किसान एवं श्रमिकों के आय में वृद्धि होगी।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में तसर सिल्क एवं बाजार की मांग के अनुरूप तसर से संबंधित उत्पादों में विविधता लाने की आवश्यकता है। इस अवधारणा के साथ कार्य करने पर विश्व के अन्य देशों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा के लिए आत्मविश्वास एवं सतत प्रयास आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने कोरोना का टीका विकसित करने एवं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान के लैंडिंग के लिए वैज्ञानिकों का निरंतर उत्साहवर्धन किया। हमारे वैज्ञानिकों ने आत्मविश्वास के साथ सफलता हासिल की।

राज्यपाल ने कहा कि सिल्क उद्योग के विकास में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, भी आवश्यकतानुसार अपनी भूमिका निभाएगा। उद्योग के विकास के लिए आवश्यकता अनुसार उच्च संस्थानों का सहयोग भी प्राप्त करना चाहिए। इससे नई तकनीकी, नए कौशल, नए उत्पाद इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त होती है। उद्योग को बढ़ावा मिलता है।

राज्‍यपाल ने इस क्रम में बताया कि कॉयर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में उच्च संस्थानों से सहयोग, नवाचार, नए उत्पाद इत्यादि को अपनाने से इस संस्था के कार्य में कुछ ही समय में ढाई गुना की वृद्धि हो गयी। इस प्रयास से कॉयर बोर्ड रस्सी के अलावा अन्य उत्पादों के लिए प्रसिद्ध हो गया।

राज्यपाल ने सभी वैज्ञानिकों को प्रतिबद्धता से निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास से सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक का विमोचन भी किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8