चार चलंत अवैध ईट भट्टा ध्वस्त, सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

झारखंड
Spread the love

  • 9 लाख कच्चा, 4 लाख 50 हजार पक्का ईट और 255 टन कोयला जब्त

पलामू। जिला खनन पदाधिकारी ने 4 चलंत चिमनी अवैध ईट भट्टे ध्वस्त किए। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। इस कार्रवाई के दौरान 9 लाख कच्चा और 4 लाख 50 हजार पक्का ईट के साथ 255 टन कोयला जब्त किया गया। यह कार्रवाई पलामू जिले के मनातू के करमाही घंघरी व हरकटुवा में की गई।

उपायुक्‍त के निर्देश पर कार्रवाई

उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी ने कार्रवाई की। मनातू के करमाही घंघरी व हरकटुवा में अवैध रूप से संचालित चार चलंत चिमनी ईट भट्टों पर कार्रवाई की। सभी अवैध ईट भट्टों को ध्वस्त करते हुए 9 लाख कच्चा, 4 लाख 50 हजार पक्का ईट समेत 255 टन कोयला जब्‍त किया।

संचालनकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी

जिला खनन पदाधिकारी ने मनातू थाने में करमाही मौजा के ग्राम डुमरिया निवासी राज ब्रिक्स के संचालक समीम मियां के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इनके यहां से 3 लाख कच्चा ईट, पक्का ईट 2 लाख और एक सौ टन कोयला जब्त किया गया। इसी तरह करमाही मौजा के ग्राम मसुरिया के सिना यादव के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कच्चा ईट 50 हजार, पक्का ईट 1 लाख और 25 टन कोयला जब्‍त किया गया है। वहीं जेएमडी ब्रिक्स संचालक घंघरी निवासी राजेश यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए कच्चा ईट 1 लाख 50 हजार, पक्का ईट 1 लाख 50 हजार, एक सौ टन कोयला जब्‍त किया गया है।

4 लोगों के विरुद्ध एफआईआर

साहू ब्रिक्स के संचालक पुराना ग्राम निवासी मनोरंजन कुमार पर भी एफआईआर दर्ज की गयी है। यहां से 4 लाख कच्चा ईट व 30 टन कोयले को की जब्‍त किया गया है। इस तरह 4 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया। कुल 9 लाख कच्चा, 4 लाख 50 हजार पक्का ईट समेत 255 टन कोयला को जब्‍त किया गया।

यहां सीधे पढ़े खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।