पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया। कथि‍त जमीन घोटाले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को 1 फरवरी को ईडी ने PMLA कोर्ट में पेश किया था।

ईडी ने पूछताछ के लिए कोर्ट से हेमंत सोरेन का 10 दिनों का रिमांड मांगा। बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। आज यानी 2 फ़रवरी को कोर्ट ने फैसला सुनाया। हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।

जानकारी हो कि कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने लं‍बी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की रात गिरफ्तार कर लिया था। उन्‍हें रात में डोरंडा स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में रखा गया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।