hailstorm

ओला से फसलों को हुए नुकसान का किसानों को मिलेगा मुआवजा

कृषि झारखंड
Spread the love

  • हेल्‍प डेस्क को बनाकर फसल क्षति का आवेदन प्राप्त करने के निर्देश

रांची। ओला से फसलों को हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा मिलेगा। रांची उपायुक्‍त ने ओलावृष्टि से किसानों को हुए फसल क्षति से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने इस संबंध में सभी अंचल अधिकारी और सम्बंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने 14 फरवरी 2024 को हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुए फसल क्षति से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश सभी अंचल अधिकारी को दिए हैं। उपायुक्‍त ने कहा की भारत सरकार द्वारा चिन्हित प्राकृतिक आपदा (ओलावृष्टि) के अंतर्गत ओलावृष्टि से किसानों को हुए फसल क्षति से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराए, ताकि उन्हें मुआवजा दिया जा सकें।

उपायुक्त ने इस आलोक में निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने अंचल अंतर्गत एक हेल्‍प डेस्क को बनाकर ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का आवेदन प्राप्त करें। इससे हुई क्षति का आकलन कर संबंधित प्रस्ताव अभिलेख तैयार कर उप समाहर्त्ता भूमि सुधार, सदर / बुंडू के माध्यम से 20 फरवरी, 2024 तक भेजना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8