DSE मनोज कुमार को मिला DEO का अतिरिक्‍त प्रभार

झारखंड
Spread the love

पलामू। जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। उन्‍हें निकासी एवं व्‍ययन पदाधिकारी की शक्ति भी दी गई है। आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी 31 जनवरी, 2024 को सेवानिवृत्‍त हो गये हैं। इसके कारण यह पद खाली हो गया था।

कार्यहित में जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार को आदेश दिया जाता है कि वे अपने कार्यों के अतिरिक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी के भी प्रभार में रहेंगे।

उपायुक्‍त शशि रंजन ने झारखंड कोषागार संहिता एवं वित्त नियमावली के तहत मनोज कुमार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी से संबंधित मुख्यशीर्ष एवं अन्य शीर्षो के तहत विपत्रों की निकासी के लिए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी भी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।