ज्ञानवापी और राम मंदिर में भक्‍तों की लगी भीड़, दिल खोलकर दे रहे दान, अब तक मिली इतनी राशि

धर्म/अध्यात्म उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। कोर्ट के आदेश के ज्ञानवापी तहखाने में पूजा करने की इजाजत मिली है। बीते महीने अध्‍योया में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा भी संपन्‍न हुई है। इसके बाद इन दोनों जगह भक्‍तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। रामलाल के दरबार में लोग दिल खोलकर दान भी दे रहे हैं।

जानकारी हो कि हिंदू पक्ष की याचिका के बाद कोर्ट ने ज्ञानवापी तहखाने में पूजा करने की इजाजत दी थी। स्‍थानीय प्रशासन को इसका इंतजाम करने को कहा था। इंतजाम होते ही यहां भक्‍तों का आना शुरू हो गया।

करीब 31 साल बाद ज्ञानवापी तहखाने में पूजा करने की इजाजत मिली है। इसके बाद महज दो दिनों में करीब 2.5 लाख श्रद्धालु ज्ञानवापी तहखाने में भगवान की मूर्तियों के दर्शन के लिए पहुंचे।

उधर, राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए प्रतिदिन 2 लाख से अधिक श्रद्धालु राम मंदिर पहुंच रहे हैं। अयोध्या राम मंदिर को केवल 11 दिनों में 11 करोड़ रुपये का दान मिला है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।