गोस्‍सनर सिने फेस्‍ट को लेकर बनी कमेटियां, विद्यार्थियों को दिया गया काम

झारखंड
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग में 1 और 2 मार्च को सिने फेस्ट होना है। इसकी तैयारी को लेकर 5 फरवरी को बैठक हुई। इसमें मीडिया, डिजाइनिंग सहित कई कमेटियों का गठन किया गया। विद्यार्थियों को कमेटी के अनुसार काम दिया गया।

बता दें कि मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग के द्वारा इस साल सिने फेस्ट के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। ‘गोस्सनर सिने फेस्ट’ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। इसमें शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक वीडियो और रिल्स की स्क्रीनिंग की जाती है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली वीडियो को पुरस्कृत किया जाता है।

आयोजकों के मुताबिक इसके माध्यम से उभरते फिल्म मेकर्स को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने का मौका दिया जा रहा है। फेस्ट का आयोजन कॉलेज के आर्टस एवं कॉमर्स ब्लॉक के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसमें राष्ट्र के विभिन्न फिल्म इंस्टीट्यूट्स से इंट्री ली जा रही है।

गोस्सनर सिने फेस्ट में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 299 रुपये रखा गया है। आयोजकों के अनुसार अधिक जानकारी के लिए गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन विभाग और ऑफिशल वेबसाइट पर मिल सकती हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।