मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन का किया अवलोकन

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इस समय दिल्ली दौरे पर है। यहां उन्होंने बन रहे झारखंड भवन का रविवार को अवलोकन किया। दिल्ली के केंद्र बिंदु कनाट प्लेस में बन रहे नए झारखंड भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अभी झारखंड भवन वसंत विहार में स्थित है। नए भवन को केंद्र में होने से सभी लोगो के लिए सुगमता बढ़ जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत समय से झारखंड भवन को दिल्ली के केंद्र में होने की आवश्यकता थी। अब ये आवश्यता पूरी हो रही है। नया झारखंड भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। हमें आशा है जल्द ही इसको क्रियान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के मुख्य स्थानिक आयुक्त के श्रीनिवासन और झारखंड भवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8