कार्डधारकों ने डीलर पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का लगाया आरोप

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरौंधा गांव के जयनगरा गांव स्थित शिव मंदिर के समीप दर्जनों कार्डधारी एकत्रित हुए। उन्‍होंने भुड़ुआ गांव स्थित रामा महिला स्वयं सहायता समूह के दुकानदार पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप लगाया है।

कार्डधारि‍यों ने कहा कि उनसे नवम्बर महीने में दो बार अंगूठा लगवाया गया, लेकिन राशन नहीं दिया गया। दिसम्बर महीने में अंगूठा लगवाकर केवल चने का दाल दिया गया। जनवरी में चावल और गेंहू दिया गया। हालांकि डीलर द्वारा नवम्बर, दिसम्बर व जनवरी महीने की इंट्री कार्ड में कर दी गई। दिसम्बर में दाल मिला तो सितंबर में चढ़ा दिया गया।

लाभुकों ने बताया कि डीलर से जनवरी महीने में नमक, किरोसीन, दाल व अन्‍य राशन की मांग करने पर उसने कहा कि जो दे रहा हूं, लीजिए नहीं तो जहां जाना है जाएं। जब नमक मांगा जाता है, तब डीलर द्वारा कहा जाता है कि नमक खराब या भीगा हुआ है।

जनवरी में चावल मिला, लेकिन दाल नहीं। जनवरी में जो राशन मिला है, वह दिसम्बर महीने का था। प्रत्येक लाभुकों के कार्ड पर 3-5 किलो की कटौती भी की जाती है। लाभुकों ने बताया कि डीलर प्रतिनिधि बसंत राम द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। कहा जाता है कि जहां जाना है जाओ, वरना जो मिल रहा है, उसे लो।

उप मुखिया रविरंजन कुमार ने कहा कि सभी लाभुकों को ससमय राशन मिलना चाहिए, नहीं तो वरीय पदाधिकारियों से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करूंगा।

इस संबंध में डीलर रेणु देवी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लगाया गया आरोप निराधार व बेबुनियाद है।

बैठक में अजित बैठा, पानपती देवी, रूपकलिया देवी, मंजू देवी, कांति देवी, अनिता देवी, शकुंतला देवी, कुसुम देवी, पचिया देवी, प्रेमा देवी सहित अन्य लाभुक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।