लापता युवक का शव सुंदरी बेड़ा जंगल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित बंदगांव थाना क्षेत्र के सुंदरी बेड़ा जंगल से लापता युवक का शव बरामद किया गया। बंदगांव पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बदंगांव थाना क्षेत्र के जरखंडी गांव निवासी मार्क्स कौनगाड़ी (23 वर्ष) रविवार को अपने पत्नी के साथ ससुराल बोसेंगर गया हुआ था। उसके बाद घर में हड़िया पीने की बात कहकर निकला था। फिर वापस नहीं आया। परिवार वाले काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चल पाया।

गुरुवार को सुंदरी बेड़ा जंगल में युवक का शव पड़ा हुआ पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही बदंगांव पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्‍जे में ले लिया। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। शरीर में कई पत्थर के निशान दि‍खे।

बाद में पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8