पाकिस्तान से बड़ी खबरः नवाज शरीफ की बेटी मरियम बनीं पंजाब प्रांत की पहली महिला सीएम

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है, सोमवार को पाकिस्तान में पीएमएल-एन के अध्यक्ष नवाज शरीफ की बेटी ने देश में इतिहास बदलते हुए  पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री का सम्मान हासिल कर लिया। वरिष्ठ पीएमएल-एन नेता मरियम नवाज को पंजाब की  मुख्यमंत्री बनाया गया है।  मरियम तीन बार पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके व पीएमएल-एन के अध्यक्ष नवाज शरीफ की बेटी हैं।

50 वर्षीय उपाध्यक्ष मरियम ने पीएमएल-एन नेता ने पीटीआई समर्थित एसआईसी के राणा आफताब को हराकर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पंजाब प्रांत का मुख्यमंत्री चुनाव जीता। बताते चलें कि, पंजाब प्रांत में 120 मिलियन लोग रहते हैं। मरियम ने पंजाब विधानसभा में जाने से पहले जती उमरा में अपनी मां की कब्र का दौरा किया।

सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए पीएमएल-एन ने बताया कि मरियम ने अपने नाना-नानी की कब्रों का भी दौरा किया। पीएमएल-एन ने चुनाव से पहले X पर एक पोस्ट में कहा ‘हमारे देश के इतिहास में पहली बार, एक महिला पंजाब की सीएम बनेगी। मरियम नवाज शरीफ पंजाब की सीएम पद की शपथ लेने वाली पहली महिला होंगी!’